धान खरीदी केंद्र में धान के स्टाक को पानी से भिगोने का मामला-जाँच समिति गठित कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

आरंग।भलेरा धान खरीदी केंद्र मामले को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एक जांच समिति का गठन किया है।आरंग विकासखंड के ग्राम भलेरा धान खरीदी केंद्र में धान के स्टाक को पानी से भिगोने का वीडियो वायरल होने तथा शिकायत पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। कलेक्टर ने अनियमितता पाए जाने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।आपको बता दे कीभलेरा सहकारी समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की बोरियों में पाइप के माध्यम से पानी डाला जा रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा था।
विनोद गुप्ता-आरंग


