छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ आरंग ब्लॉक के अध्यक्ष की हुई नियुक्त-इन्हें मिली जिम्मेदारी…

आरंग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रायपुर एस.एस सोनी ने संघ संविधान मे प्रदत्त अपने अधिकार का उपयोग करते हुए सालिक नौरंगे नेत्र सहायक अधिकारी को आरंग का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।बता दे की पूर्व कार्यकाल 3 वर्ष बीत जाने के कारण समाप्त हो गया था इसलिए पुनः नौरंगे को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है संघ ने पुनः भरोसा जताया उसके लिए नौरंगे ने संघ पदाधिकारयों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।अधिकारी कर्मचारीयों ने ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाये देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विनोद गुप्ता-आरंग


