Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»चिंगरापगार, गजपल्ला वॉटरफॉल पर पूरी तरह प्रतिबंध,रायपुर की युवती की डूबने से मौत के बाद प्रशासन सतर्क, सभी प्रवेश बिंदुओं पर जवान तैनात
    छत्तीसगढ़

    चिंगरापगार, गजपल्ला वॉटरफॉल पर पूरी तरह प्रतिबंध,रायपुर की युवती की डूबने से मौत के बाद प्रशासन सतर्क, सभी प्रवेश बिंदुओं पर जवान तैनात

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 17, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चिंगरापगार, गजपल्ला वॉटरफॉल पर पूरी तरह प्रतिबंध,
    रायपुर की युवती की डूबने से मौत के बाद प्रशासन सतर्क, सभी प्रवेश बिंदुओं पर जवान तैनात

    Gariyaband news:
    गरियाबंद जिले के चर्चित गजपल्ला वॉटरफॉल में सोमवार को रायपुर से पिकनिक मनाने आई युवती की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने वॉटरफॉल क्षेत्र को पर्यटकों के लिए आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर की 19 वर्षीय युवती मेहविश खान गजपल्ला वॉटरफॉल की गहराई में फिसलकर गिर गई थी। युवती अपने दोस्तों के साथ घूमने आई थी और पानी की गहराई नापने नीचे उतरी थी।

    20 फीट गहराई में चट्टानों के बीच मिला शव

    सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने पानी में वॉटरप्रूफ कैमरे की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। जांच में पता चला कि युवती का शव 20 फीट गहराई में, चट्टानों के बीच बने सुरंगनुमा स्थान में फंसा हुआ है।
    एसडीआरएफ के लांस नायक उमेश सिन्हा ने बताया कि शव एक संकरी चट्टान के सुरंग में अटका था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

    60 से अधिक जवान जुटे रेस्क्यू में

    इस रेस्क्यू अभियान में वन विभाग, नगर सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों सहित 60 से अधिक जवानों ने भाग लिया। लगातार 24 घंटे चले इस अभियान के बाद शव को बाहर निकालने में सफलता मिली।

    डीएफओ ने लगाया प्रतिबंध, बोर्ड लगाकर बंद किया रास्ता

    डीएफओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चिंगरापगार और गजपल्ला वॉटरफॉल पर पर्यटकों की आवाजाही पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। वॉटरफॉल के सभी प्रवेश स्थलों पर वन विभाग के जवानों को तैनात किया गया है और चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया गया है।

    gariyaband news IMPORTANT NEWSHINDI NEWS KHABAR 24 INDIA NEWSBREAKING NEWS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    Vinod GuptaJuly 15, 2026185 Views

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.