Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    May 24, 2026

    सर्वेक्षण में यहॉ मिला 91 वर्ष पुराना दुर्लभ रामचरितमानस पोथी और हस्तलिखित उपन्यास-एसडीएम ने किया अवलोकन

    May 23, 2026

    सुशासन तिहार-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसरंगी में लगाया चौपाल-पीएम सूर्य घर, सौर सुजला और स्वामित्व योजना का लाभ लेने किया आह्वान

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»खौफनाक हत्या: गर्लफ्रेंड के साथ मातर देखने पहुंचा प्रेमी, लड़की के भाई ने की हत्या
    छत्तीसगढ़

    खौफनाक हत्या: गर्लफ्रेंड के साथ मातर देखने पहुंचा प्रेमी, लड़की के भाई ने की हत्या

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 24, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा हत्या का मामला रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा का है, जहां मातर पर नाचा कार्यक्रम देखने पहुंचे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

    जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे की है। मृतक युवक की पहचान खूबीराम साहू निवासी रेंगाकठेरा के रूप में हुई है। वह गुरुवार रात अपनी प्रेमिका के साथ ग्राम खर्रा में “मातर” पर आयोजित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था। उसी दौरान युवती के भाई ने अपनी बहन को युवक के साथ देखा और गुस्से में आकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर खूबीराम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी पाटन और रानीतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों को घटनास्थल लेकर पहुंची और मौके पर रीक्रिएशन कराया गया। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।

    मामले में दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि खर्रा गांव में एक दूसरे गांव का युवक कार्यक्रम में आया हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर शक के आधार पर बातचीत की और उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद एक अन्य युवक, जिसके साथ उसका संबंध बताया जा रहा है, वह भी वहां पहुंचा और उसने युवक को बाहर बुलाकर अपने समूह के साथ मिलकर फिर से मारपीट की। इसी दौरान दो आरोपियों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

    उन्होंने बताया कि पांच आरोपियों को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसमें पुरानी रंजिश की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और मेमोरेंडम के कथन लिए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    Rekhraaz SahuMay 24, 2026

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.