Blog

खिलाड़ियो ने कबड्डी में किया शानदार प्रदर्शन-इन जनप्रतिनिधियो ने मैदान में पहुच कर दी बधाई…..

खिलाड़ियो ने कबड्डी में किया शानदार प्रदर्शन-इन जनप्रतिनिधियो ने मैदान में पहुच कर दी बधाई…..

आरंग।आरंग कबड्डी क्लब के 04 खिलाड़ीयो ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंड्रा में आयोजित 23वी ओपन महिला सीनियर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में सुधा वर्मा,पिता फिरतु राम वर्मा,रेणुका साहू,पिता भागवत साहू और कोरबा में आयोजित 23वी ओपन सब जूनियर बालिका राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में 2 खिलाड़ी रुद्राणी ध्रुव,पिता लोकेश कुमार ध्रुव,मुस्कान साहू,पिता लोचन राम साहू ने नेतृत्व किया। खिलाड़ियो की इस उपलब्धि पर फनेंद्र वर्मा अध्यक्ष भाजयुमो रायपुर जिला ग्रामीण, देवा साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल आरंग,अशोक चंद्राकर महामंत्री भाजपा मंडल आरंग,वेद प्रकाश देवांगन अध्यक्ष भाजयुमो मंडल आरंग,विनोद साहू युवाशक्ति आरंग,नंद कुमार ढीढी उपाध्यक्ष भाजयुमो मंडल आरंग ने मैदान में पहुच का उन्हें बधाई एवं शुभकामनाये दी ।इस अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू द्वारा संगठन में खिलाड़ियों की उपलब्धियों और असुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया.जिससे जनप्रतिनिधियों द्वारा जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर उपस्थित खेल संगठन के उपाध्यक्ष लोकेश साहू,सचिव मनीष सोनकर,आरंग कबड्डी क्लब से चोखे लाल देवांगन,अश्वनी निषाद,संध्या घृतलहरे, तुलसी लोधी,चंचल लोधी सभी सदस्यों और खिलाडियों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button