आकर्षक चैतन्य झांकी की प्रस्तुति-दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारम्भ….

आरंग।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गुढियारी पारा आरंग में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आकर्षक चैतन्य झाकी प्रस्तुत की जा रही है।06 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रति दिन शाम 07 बजे से रात 10 बजे तक झांकी दर्शन कराया जाता हैं।जिसमे मां सरस्वती देवी, ज्ञान गंगा देवी, दुर्गा देवी, लक्ष्मीदेवी, कालीदेवी, उमादेवी व वैष्णो देवी चैतन्य रूप में विराजमान रहते हैं।झांकी का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाता है।दीप प्रज्ज्वलित करने हेतु बाजार समिति के अध्यक्ष संदीप जैन, राकेश गुप्ता, दिनेश चंद्राकर, दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारी मनोज चंद्राकर, विनोद गुप्ता, संतोष चंद्राकर, ब्रजेश सोनी, सुजीत चंद्राकर मोहन साहू, थाना प्रभारी राजेश सिंह वा स्टाप, लक्ष्मी विहार कालोनी के अध्यक्ष पवन चंद्राकर, सिख समाज के अध्यक्ष सतनाम टुटेजा, पप्पू अरोरा, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संचालिका बीके लता दीदी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया गया।

साथ ही आकर्षक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई हैं जिसमे बताते हैं जो आदि सनातन देवी देवता धर्म, दैवीय गुण वा भारतीय संस्कृति अभी पूरी तरह से लुप्त हो गई है उसे हम पुनः राजयोग के माध्यम से कैसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए निशुल्क राजयोग शिविर रखा गया है। 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक रहा गया है जो सुबह 8 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

